किशोरी के साथ छेड़खानी करने और अशर्ीलता करने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जाने देने वाली किशोरी के पिता ने रविवार को तीन लोंगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में थाना श्रीनगर में मुकदमा दर्ज करा दिया है। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला बजरंग कालोनी निवासी शबनम 17 पुत्री हबीब मंसूरी राजकीय इंटर कालेज श्रीनगर में कक्षा 11 की छात्रा थी। स्कूल आते जाते समय कस्बे के तीन मनचले युवक आए दिन किशोरी के छेड़खानी व अशर्ील हरकतें करते थे। इससे आजिज आकर किशोरी ने शनिवार को घर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। रविवार को मृतका के पिता हबीब मंसूरी ने नीरज गौतम पुत्र मुरली गौतम, सुलेह मोहम्मद पुत्र इशहाक मोहम्मद निवासीगण श्रीनगर व वीसिंह उर्फ सौरभ निवासी बिलरही के खिलाफ थाना श्रीनगर में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।