फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटकर का विवाद, पत्नी ने आग लगा जान दी

Sun, 01 Apr 2018 10:50 PM IST
mahoba
विज्ञापन
घटना के बाद जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज में  सौ रुपये के फुटकर को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पत्नी ने शरीर पर करोसिन डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी और तहसीलदार ने थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

मोहल्ला भैरवगंज निवासी राजेंद्र साहू बस स्टैंड में चाट की ठेलिया लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार सुबह 10 बजे राजेंद्र ने अपनी पत्नी ज्योति 24 से 100 रुपये के फुटकर पैसे मांगे। पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी होने के बाद राजेंद्र चाट की ठेलिया लेकर बस स्टैंड आ गया। परिवार के अन्य लोग अपने अपने काम पर गए थे तभी ज्योति ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। मकान से धुआं उठता देख परिजन दौड़ पड़े। परिजनों और मोहल्लेवासियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना तत्काल पुलिस और मायके पक्ष के लोगों को दी गई। सूचना पर सीओ चरखारी दिनेश कुमार और तहसीलदार राजेंद्र शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। मृतका के दो पुत्र राज (30 माह) और रंजीत (3 माह) है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद ही आग की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें