फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 26 Oct 2017 11:51 PM IST
mahoba
विज्ञापन
मृतक किसान की फाइल फोटो - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
कनकुआ(महोबा)। कर्ज में डूबे किसान ने फसल बर्बाद होने पर खलिहान में लगे पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह खेत गए ग्रामीणों ने किसान का शव पेड़ से लटकते देखा और परिजनों को सूचना दे दी। लेखपाल ने मामले की रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


थाना महोबकंठ के ग्राम रूरीकला निवासी राम स्वरुप पटेल (55) का शव गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फांसी के  फंदे से नीचे उतारा। मृतक किसान के बेटे शत्रुघ्न ने बताया कि पिता के ऊपर साहूकारों का करीब एक लाख रुपये कर्ज था।

सूखे के चलते खरीफ की फसल बर्बाद हो गई। खेतों में नमी न होने के कारण रबी की फसल क ी बुवाई नहीं हो पाई। जिससे पिता परेशान थे। उन्होंने कई बार बुवाई न होने के कारण साहूकारों के कर्ज की अदायगी न पर भी चिंता जताई थी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार लखन का कहना है कि मृतक किसान का पक्का मकान है। बेटे ने साहूकारों का कर्ज तो बताया लेकिन उनका नाम नहीं बताया। किसान ने पेड़ पर फांसी लगाई है। रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें