खुलासा: हादसे का असली कारण कोहरा नहीं, वजह कुछ और
थाना महोबकंठ के ग्राम टिगरा में शौच के लिए गए अधेड़ का पैर फिसल जाने से वह नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
ग्राम टिगरा निवासी राजेंद्र कुमार (52) पुत्र बैजनाथ राजपूत शौच के लिए गांव के बाहर स्थित पहाड़ पर गया था। इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए।
जहां से डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। जहां सोमवार को उपचार के दौरान घायल राजेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।