फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार गहरी खाई में लुढ़की, पांच घायल

Mon, 23 Jan 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)।
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सरकाघाट-खरोह सड़क पर कंडयोल गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर 150 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार चालक और चार अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। कार चालक को हमीरपुर अस्पताल से पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, दो घायल हमीरपुर में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार देर रात एक कार सरकाघाट-खरोह सड़क कंडयोल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार को विपुल कुमार निवासी खरोह चला रहा था। उसके साथ उसी के गांव का रोहित भी था। कंडयोल गांव में अमृत लाल, कुलवीर सिंह, बलबीर सिंह कार में उनके साथ बैठ गए। कार यहां से महज 100 मीटर दूर ही आगे गई थी कि चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। कार 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने घायलों को निजी वाहनों से सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया।

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने चालक विपुल, रोहित और अमृत लाल को प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। वहीं, अन्य घायल युवकों का सरकाघाट सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। चालक विपुल की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे हमीरपुर से पीजीआई चंड़ीगढ़ रेफर कर दिया गया है। अन्य दो युवकों का हमीरपुर में ही इलाज चल रहा है। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें