फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से छात्रा की मौत

Tue, 10 Jan 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
स्कूल से छुट्टी होने पर घर लौट रही छात्रा को सड़क पार करते समय क्रूजर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने क्रूजर चालक और वाहन को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। थाना पनवाड़ी के ग्राम महुआ निवासी सब्या राजपूत (8) पुत्री जयपाल सिंह स्वामी विवेकानंद विद्यालय पनवाड़ी में कक्षा दो की छात्रा थी।
विज्ञापन


सोमवार को विद्यालय से छुट्टी होने के बाद सब्या, चचेरी बहन निशा के साथ घर लौट रही थी। तभी निशा तो सड़क पार कर गई जबकि सब्या को सड़क से गुजरे तेज रफ्तार क्रूजर कार ने टक्कर मार दी। सब्या की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे क्रूजर वाहन और चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें