फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंकाल मिला, हत्या की आशंका

Sun, 06 May 2018 11:34 PM IST
mahoba
विज्ञापन
-घटनास्थल पर जांच करते अधिकारी व पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कनकुआ (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम कनकुआ में स्थापित सौर ऊर्जा प्लांट के पीछे  कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल की बारीकी से जांच की। कंकाल के समीप एक बाइक, तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। पर्स में मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। फोरेंसिक टीम ने सैंपल जांच को भेजे है।
विज्ञापन

ग्राम कनकुआ में सौर ऊर्जा प्लांट के पीछे और पहाड़ी के समीप रविवार की सुबह कुछ ग्रामीणों को एक बाइक खड़ी मिली और समीप में ही कंकाल पड़ा था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर एसपी वंशराज यादव, सीओ चरखारी दिनेश कुमार और थाना महोबकंठ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान पुलिस को एक तमंचा जिसमें कारतूस लगा था जबकि एक कारतूस समीप में पड़ा मिला। नर कंकाल कई दिन पुराना है।
कंकाल के नजदीक मिले पर्स से मिले पहचान पत्र के आधार पर नर कंकाल अर्जुन यादव निवासी बड़ा मलहरा मध्यप्रदेश बताया गया। बड़ा मलहरा थाना पुलिस ने बताया कि
विज्ञापन

अर्जुन 20 अप्रैल से लापता है जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए है। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष महोबकंठ नंदराम प्रजापित का कहना है कि परिजनों के आने और युवक की पुष्टि होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें