फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से चांदी का मुकुट और घंटे चोरी

Sat, 27 Aug 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
थाना अजनर के ग्राम नगाराडंाग संपर्क मार्ग में स्थापित प्राचीन हनुमान मंदिर से शुक्रवार की रात चोरों ने चांदी का मुकुट व घंटे चोरी कर लिए। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचा तो ताले टूटे होने की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की है। नगाराडांग संपर्क मार्ग में स्थापित प्राचीन हनुमान मंदिर में महंत मुक्तानंद मंदिर में
विज्ञापन


रहकर पूर्जा अर्चना करते हैं। एक सप्ताह पूर्व महंत अपने गृह निवासी राठ गए थे और मंदिर में पूजा अर्चना के लिए ग्राम इंद्रहटा निवासी गोपाल महाराज को कह गए थे। शुक्रवार की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ चांदी का मुकुट, करीब 50 किलोग्राम वजन के घंटे व महंत के कमरे में रखी सामग्री चोरी कर ली। शनिवार की सुबह जब पुजारी गोपाल महाराज मंदिर पहुंचे

तो ताले टूटे और चांदी का मुकुट व घंटे गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल पूर्व प्रधान वीरेंद्र खरे व अन्य ग्रामीणों की दी। सूचना मिलते ही मंदिर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मंदिर से चोरी होने पर लोगों में आक्रोश देखा गया। सूचना पर थाना अजनर पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें