फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला

Fri, 19 Jan 2018 11:20 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना खरेला के ग्राम धवारी में मेड़ की तारबाड़ी करने से गुस्साए दबंगों ने सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम धवारी निवासी गयाप्रसाद व मुन्ना पुत्रगण भगवानदास शुक्रवार की सुबह अपने खेत पर थे।

तभी पड़ोसी खेत मालिक ने दबंगई के बल पर गयाप्रसाद के खेत की मेड़ में तारबाड़ी के लिए खंभे लगाने लगा। जब दोनाें भाइयाें ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना की तहरीर थाना खरेला में सौंप दी गई है।

पुलिस ने घायलाें को डाक्टरी परीक्षण को जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


सिंचाई को लेकर किसान को पीटा
महोबा। खेत की सिंचाई को लेकर दबंगों ने किसान को पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ममना निवासी रामदयाल पुत्र किशोरीलाल खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी पाइप डालने को लेकर विवाद हो गया जिस पर वरदानी व जयरात ने रामदयाल को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए घायल को डाक्टरी परीक्षण को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें