फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर के घर से लाखों की चोरी

Wed, 18 Jan 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
चोरों ने मकान का ताला तोड़ा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित लाखों का माल चोरी कर लिया। घर वापस लौटे पीड़ित ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी एफ रहमान महाविद्यालय में प्रोफेसर है। दो दिन पहले वह मकान में ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गए थे। मंगलवार की देरशाम जब प्रोफेसर घर लौटे तो ताला टूटा और सामान गायब देख उनके होश उड़ गए।

अलमारी में रखी हजारों की नगदी और करीब ढाई लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण गायब थे। चोरी की बड़ी घटना में मोहल्ले में भय व्याप्त हो गया। पीड़ित ने शहर कोतवाली पहुंच अज्ञात लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर दे दी है। प्रोफेसर ने बताया कि चोर ताला तोड़कर मकान से नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाली जेपी यादव का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें