फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10-10 हजार के दो इनामी अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

Mon, 16 Apr 2018 11:35 PM IST
mahoba
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ पकड़े गए ईनामी अपराधी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महोबा। चार साल से दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे दस दस हजार के ईनामी अभियुक्तों को रेलवे स्टेशन महोबा से कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। अभियुक्त अलग अलग शहरों में चाल सालों से नाम बदलकर कर पुलिस को चकमा दे रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतौली में 4 अक्तूबर 2015 को रामनरेश ने अपने साथी बाबू के साथ अपनी पत्नी कौशल्या को दहेज की मांग पूरी न होने पर केरोसिन डालकर जलाकर मार डाला था। मृतका का पति रामनरेश बाबू और उसकी पत्नी उमा सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से तीनों फरार चल रहे थे। वर्ष 2015 मे तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तों पर 10-10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। रविवार को कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह उपनिरीक्षक केपी सिंह, एसआई राधेबाबू के साथ पुलिस कर्मचारियों ने मुखबिर की सूचना पर रामनरेश और बाबू को रेलवे स्टेशन महोबा से गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज ने बताया कि सीओ सदर ने मामले की जांच कर आरोप पत्र अदालत में पेश कर दिया था। मामले में नामजद रामनरेश और बाबू चार साल से फरार चल रहे थे। पुलिस ने लगातार तलाश की इसके बाद सुराग लगने पर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन महोबा से दबोच लिया। बाद में दोनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें