फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के ऊपर बेटे ने फेका खौलता हुआ तेल

विज्ञापन
CRIME
विज्ञापन
लार। थाना क्षेत्र के नदौली गांव में एक किशोर ने माता-पिता को झगड़ता देख खौलता हुआ तेल पिता पर फेंक दिया। इससे पिता झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका सीएचसी में उपचार कराया।
विज्ञापन

प्रमोद प्रसाद एक सप्ताह पूर्व गांव से दिल्ली कमाने गया था। वहां काम नहीं मिलने से कुछ ही दिनों में वापस गांव आ गया। पत्नी का आरोप है कि गांव आने के बाद वह अपने घर नहीं आया और पड़ोसी के घर चला गया। पत्नी पति के आने की प्रतीक्षा कर रही थी। पति पूरी रात पड़ोसी के घर में रहा। जब यह बात पत्नी ने पूछा तो पति नाराज हो गया, उसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। सोमवार की शाम को नशे में धुत जब घर पहुंचा तो फिर से दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद उसने पत्नी की पिटाई शुरू कद दी। पास में बैठे बेटे ने पिता को समझाया पर पिता नहीं माने तो नाराज बेटे ने पिता के ऊपर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। पीड़ित की हालत देख एसओ श्रवण यादव ने प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया जहां उसका उपचार हुआ। एसओ ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद था। दोनों को समझा बुझा कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें