फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने दो आटो को मारी टक्कर, आठ घायल

Thu, 01 Dec 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में रैपुरा मंडी के पास बेकाबू पिकअप ने महोबा से सवारियां भरकर कुलपहाड़ जा रहे आटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रही पिकअप कुछ ही दूरी पर दूसरे आटो को टक्कर मारते हुए भाग निकली। दुर्घटना में दोनों आटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से दो को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।  बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो आटो मुख्यालय से सवारियां भरकर कुलपहाड़ जा रहे थे।
विज्ञापन


हाइवे में रैपुरा मंडी के समीप कुलपहाड़ से महोबा की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने एक आटो में टक्कर मार दी, जिससे आटो पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक ने पिकअप की रफ्तार और बढ़ा दी और कुछ दूरी पर कुलपहाड़ की ओर जा रहे दूसरे आटों में भी टक्कर मार दी। इसके बाद चालक पिकअप लेकर महोबा की ओर भाग निकला। दुर्घटना में एक आटो में सवार थाना श्रीनगर के ग्राम मुरानी निवासी लालसिंह (30) पुत्र श्यामलाल, उसकी पुत्री शिवानी (7), जयहिंद पुत्र ईश्वरदास घायल हो गए।

वहीं दूसरे आटो में सवार कस्बा कबरई निवासी किशोरीलाल (60) पुत्र ज्ञानचंद्र, कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बागौल निवासी हरनाथ (35) पुत्र पतोला, कस्बा चरखारी निवासी दीपेंद्र पुत्र छबिलाल, ज्ञानसिंह व रघुनाथ घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। किशोरीलाल व रघुनाथ को मेडिकल कालेज झंासी रेफ र किया गया है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें