फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन सोते रहे और चोर उड़ा ले गए माल

Fri, 17 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला भटीपुरा में चोरों ने एक मकान सेे नकदी सहित एक लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य गर्मी के चलते मकान के बाहर सो रहे थे। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला भटीपुरा निवासी लखनलाल पुत्र अजुद्दी प्रसाद मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार की देर शाम परिवार के सभी सदस्य मकान के बाहर चारपाई डालकर सो गए। तभी चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और बक्सा व अटैची के ताले तोड़, उसमें रखी 15 हजार की नकदी और जेवर सहित करीब एक लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए।

गुरुवार की सुबह जब परिजन जागे, तो सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। बताया कि छह माह पूर्व भी उसके घर में चोरी हो चुकी है। जिसका खुलासा आज तक नहीं हो सका। चोरों के पकड़े न जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें