कनकुआ (महोबा)।
थाना महोबकंठ के ग्राम काशीपुरा व लिलवा के बीच मंगलवार रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार को लूट लिया। पीड़ित ने 15 हजार की नगदी, मोबाइल, हेलमेट और बाइक की चाबी ले जाने की शिकायत थाने में की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
जनपद बांदा के कस्बा मटौंध निवासी राहुल पुत्र अखिलेश विश्वकर्मा के कुछ ट्रैक्टर अर्जुन सहायक परियोजना निर्माण में लगे है। मंगलवार की शाम राहुल बाइक से थाना महोबकंठ क्षेत्र आया और ट्रैक्टरों का 15 हजार रुपये पेमेंट लेकर रिश्तेदारी में जनपद झांसी के ग्राम सिजहरी के लिए जाने लगा। इसी दौरान ग्राम काशीपुरा और लिलवा नहर के समीप बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए बाइक रोक ली और मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने जेब में पड़ी 15 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। बाइक सवार ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच पड़ताल की और बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नही लग सका।