फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय अपराधी को तमंचे के साथ दबोचा

Sun, 28 May 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला/महोबा
विज्ञापन
पकड़ा गया अपराधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी के निर्देश पर खरेला पुलिस को अंतर्राज्यीय अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपराधी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष खरेला दिलीप मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुड़ार के पास अपराधी घूम रहा है। तभी थानाध्यक्ष ने एसआई प्रद्युम्न प्रसाद व कांस्टेबिल राहुल कुमार, बृजेश कुमार, सत्येंद्र के साथ कुड़ार स्थित पांच पाटन मंदिर के पास अपराधी को घेराबंदी करके दबोच लिया। उसने अपना नाम दिलीप पुत्र उदयभान निवासी बल्लाय थाना खरेला बताया। पुलिस ने दिलीप के कब्जे से तमंचा व दो दर्जन कारतूस बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए अपराधी से थाना डकोर जिला जालौन पुलिस से मुठभेड़ हो चुकी है जिसमें वह बचकर भाग निकला था। गैंगस्टर एक्ट में अपराधी वांछित चल रहा था जिस पर कुर्की की कार्रवाई हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें