फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पति-पत्नी व चाय से मासूम झुलसा

Sat, 03 Mar 2018 11:17 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना अजनर के ग्राम मजगवां खुर्द में कलह से नाराज महिला ने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर बचाने दौड़ा पति भी झुलस गया। दोनो को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम मजगवां खुर्द निवासी संगीता (24) पत्नी हेमचंद्र ने किसी बात से नाराज होकर आग लगा ली। संगीता की चीख पुकार सुनकर पति हेमचंद्र  (28) दौड़ पड़ा और आग बुझाने लगा।

आग की चपेट में आने से महिला भी झुलस गई। शोर शराबा सुन दौड़े परिजनों और पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पति और पत्नी आग से बुरी तरह झुलस गए। उधर पति-पत्नी की हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने दोनों को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झिरसहेबा निवासी देवेंद्र का आठ माह का पुत्र सूर्यांश खौलती चाय गिरने से झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें