फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के इरादे से घुसे हसिया से किया हमला

Wed, 22 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
बुरी नियत से घर में घुसे बदमाशों ने इरादों में नाकाम होने पर परिवार के सदस्यों पर हंसिये से हमला कर दिया। इससे महिला समेत चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना कबरई के एक गांव में देर रात परिवार सो रहे थे। रात करीब 10 बजे गांव के ही सतीश व अंकुश उसके घर में बुरी नियत से घुसे और कमरे में सो रही महिला को दबोच लिया। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हंसिये से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। चीख पुकार सुन महिला को बचाने दौड़े पति, ससुर व देवर भी वहां पहुंच गए। बदमाशों ने उन लोगों को भी हंसिया मारकर घायल कर दिया।

इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सतीश व अंकुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अमित भडाना का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें