फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या, महनवा के खेत में फेंका शव 

Wed, 22 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के जलालपुर गांव में युवक की हत्या पर विलाप करती परिवार की महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी के सूरजपुर महनवा गांव के ईख के खेत में एक महिला का शव मिला। महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंका। पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर रात तक महिला के शव की शनाख्त नहीं हुई। 
विज्ञापन

सूरजपुर महनवा निवासी किसान रामे पंडित ने अपने ईख के खेत में गन्ने छीलने के लिए गांव के ही सुभाष को मंगलवार दोपहर भेजा। वहां सुभाष को खेत में महिला का शव पड़ा मिला। महिला पीला शूट-सलवार पहने है। उसने गांव में किसान रामे को खेत में शव होने की जानकारी दी। इसके बाद लोग खेत में पहुंचे। घटना की अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शनाख्त कराने के प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के अनुसार हत्या के बाद महिला के शव को खेत में फेंका है। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हत्या किसने और क्यो की, इसकी भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव 
अग्रवाल मंडी टटीरी। महिला का चेहरा काला पड़ रहा है और पेट फूल रहा है। इससे प्रतीत होता है शव पिछले कई दिन से खेत में पड़ा है। महिला की फांसी लगाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें