फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में बालिका सहित चार घायल

Thu, 06 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
अांवला हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में बालिका सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौसारा निवासी रूपसिंह (24) पुत्र मुन्नालाल, अपने साथी धर्मपाल (22) के साथ गांव से बाइक द्वारा चरखारी जा रहा था। तभी नौसारा पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराकर जैसे ही वह आगे बढ़ा तभी अचानक जानवर निकल पड़ने से बाइक जानवर से टकराकर गिर गई। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों के सिर पर चोट आई। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया है।
दूसरी घटना कुलपहाड़ महोबा मार्ग पर रैपुरा तिराहे के पास हाइवे पर घटी रैपुरा निवासी अंशिका यादव (9) पुत्री राजेश यादव खेत जा रही थी तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरी घटना बारीगढ़ रोड पर कुम्हडौरा गांव के पास घटी। जहां पर लवकुशनगर निवासी देवेंद्र (25) बाइक से महोबा आ रहा था तभी बाइक गिर जाने से वह घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नही लगाए था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें