फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का फांसी पर झूलता मिला शव

Sat, 18 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक महोबा में इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र का शव संदिग्ध अवस्था में किराए के कमरे में फांसी पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

जिला जालौन के काेंच तहसील क्षेत्र के ग्राम इगौंटा निवासी वीरेंद्र प्रताप(20) हरीबाबू राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज महोबा में इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह शहर के मोहल्ला आलमपुरा में इंदल सिंह राजपूत के मकान में किराए पर रहता है। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मकान मालिक ने घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

इसके बाद घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य पीसी वर्मा ने बताया कि छात्र गरीब परिवार से था। एक बार वह उनके पास आया था तब उसकी फीस माफ कर दी गई थी। हो सकता है आर्थिक तंगी के चलते छात्र ने यह कदम उठाया हो।
विज्ञापन


युवक ने फांसी पर झूल दी जान
 महोबा(ब्यूरो)। शहर के मोहल्ला शेखूनगर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मोहल्ला शेखूनगर निवासी रामकुमार गुप्ता उर्फ उधम सिंह ने होली पर अपनी पत्नी सीमा गुप्ता और बच्चों को मायके भेज दिया था। शुक्रवार सुबह पत्नी घर लौटी तो रामकुमार का शव फांसी पर झूलता मिला। उसने पति की हत्या कर शव फांसी में लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें