फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को बंधक बना पुत्री को अगवा करने का प्रयास

Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टीकामऊ में आधा दर्जन दबंगों ने पिता को कमरे में बंद कर पुत्री को अगवा करने की कोशिश की। बचाने दौड़ी मां को कुल्हाड़ी के वार से घायल कर दिया। दबंग परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन


गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम टीकामऊ निवासी राकेश पुत्र जगन्नाथ पटेल बुधवार रात परिवार समेत घर पर था। तभी गांव के आधा दर्जन दबंग असलहे व कुल्हाड़ी लेकर उसके घर में घुस गए और राकेश को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया।

दबंगों ने उसकी पुत्री रानू को खींचकर ले जाने लगे। तभी बचाने दौड़ी मां कमला को धारदार हथियार माल घायल कर दिया। इधर चीख पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ आती देख दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की और मारपीट में घायल महिला कमला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  पीड़ित राकेश ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में सौंप दी है।  कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें