फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर भाग रहे बदमाशों को दबोचा

Wed, 16 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
बदमाशों से कोतवाली में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेत पर काम कर रहे किसान  को चार पहिया गाड़ी में डाल  अपहरण कर ले जा रहे बदमाशाें को बाइक सवारों ने दबोच लिया। इन्हें पुलिस के  हवाले कर दिया गया।   इनसे  पूछताछ की जा  रही है।
विज्ञापन


कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्हौरीखुर्द निवासी शैलेंद्र (20 )पुत्र धनीराम मंगलवार को खेत में चारा काट रहा था। सायं करीब  पांच बजे  क्रूजर गाड़ी सड़क पर  खड़ी कर दो लोग  शैलेंद्र के पास पहुंचे। यह उससे  श्रीनगर में रहने वाले किसी व्यक्ति का पता पूछने लगे।  शैलेंद्र ने जानकारी से इनकार किया। इस पर बदमाश उसे गाली देने लगे।

इन्हाेंने  शैलेंद्र को  खेत से घसीट कर   गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद बदमाशों ने  गाड़ी महोबा की ओर मोड़ दी।  करीब चार किलोमीटर दूर गाड़ी के निकलने पर शैलेंद्र मदद के लिए चीखने लगा। शोर सुनकर सड़क से गुजर रहे बाइक सवार  क्रूजर गाड़ी का  पीछा करने लगे।
विज्ञापन


इन्हाेंने गाड़ी को  ओवर टेक कर  लिया। खुद को घिरता देखकर दोनों  बदमाश  गाड़ी छोड़कर भागने लगे। बाइक सवारों  ने इन्हें दौड़ा कर  पकड़ लिया।   इन्हें गाड़ी  सहित  कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अपहरण की घटना को अंजाम देने का प्रयास करने वालों ने अपने  नाम रामप्रकाश निवासी रिवई और प्रमोद कुमार निवासी मुस्करा बताए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें