फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े डंपर में घुसा ट्रक, चालक की मौत

Fri, 03 Nov 2017 11:51 PM IST
mahoba
विज्ञापन
बाइक साइकिल भिड़ंत में घायलों को उठाते राहगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा। कानपुर - सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में तमौरा मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़े डंपर पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई, क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जनपद कानपुर नगर के थाना घाटमपुर के  गांव रैपुरा निवासी विजय पाल (30) पुत्र रमेश डंपर चालक है। गुरुवार रात विजय पाल पत्थर मंडी कबरई से गिट्टी लेकर कानपुर की ओर जा रहा था तभी हाईवे में ग्राम तमौरा मोड़ के समीप डंपर का ढाला खुल जाने पर चालक ने चालक ने सड़क किनारे वाहन खड़ा कर दिया

और ढाला का कुंदा लगाने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे विजयपाल की मौके पर मौत हो गई, ट्रक का क्लीनर विजय निवासी जहानाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


इंसेट
बाइक व साइकिल की भिड़ंत में दो घायल
पनवाड़ी (महोबा)।  कस्बा महोबकंठ निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र खरे अपने साथी प्रदीप पटेल के साथ बाइक से किसी कार्य से ग्राम दिदवारा गए थे। लौटते समय दिदवारा गांव से कुछ दूरी पर सामने से आ रहे साइकिल सवार कामता अहिरवार निवासी दिदवारा से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलाें को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। बाइक सवार सुरेंद्र खरे व कामता की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें