फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

Tue, 08 May 2018 11:29 PM IST
mahoba
विज्ञापन
चौपाल में जानकारी देते डीएम - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गौरहारी (महोबा)। विकासखंड चरखारी के ग्राम गौरहारी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में जिलाधिकारी सहदेव की अध्यक्षता में ग्राम स्वराज अभियान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन

चौपाल में जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले में चार गांव चयनित किए गए है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पूर्ति जिला अधिकारी ने बताया कि गौरहारी में अन्त्योदय कार्डधारकों को 3377 किलोग्राम खाद्यान्न 75 लोगों को बांटा जा रहा है। उपजिलाधिकारी जंगबहादुर सिंह ने सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। कहा कि सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही है। यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी पैसे की मांग करता है तो तत्काल अवगत कराए। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी की समस्या बताई। जिनके निस्तारण का भरोसा दिया गया।  
भाजपा महिला नेता सुनीता राजपूत ने सरकार की उपलब्धियां बताई। कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकारी गांव में स्वयं आकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी चरखारी रीता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह, खंड विकास अधिकारी अंतराम, तहसीलदार कर्मवीर सिंह, ग्राम प्रधान राजू राजपूत, दिनेश राजपूत, सचिव अमित खरे, एलडीएम डीसी सतगुरु कुशवाहा, सीएल साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें