फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने युवक को गोली मारी, गंभीर

Tue, 14 Nov 2017 11:45 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। थाना कबरई के ग्राम नहदौरा में खेतों की रखवाली कर रहे युवक को दबंगों ने गोली मार दी। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

थाना खन्ना के ग्राम पचपहरा निवासी अशोक कुमार (32) पुत्र महेश्वरीदीन की गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। सोमवार रात अशोक कुमार थाना कबरई क्षेत्र के ग्राम नहदौरा मौजे में खेतों की रखवाली कर रहा था। आरोप है कि तभी चार लोग लाठी डंडे व असलहे लेकर वहां आ गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगाें ने अशोक कुमार की लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे गोली अशोक कुमार के पैर में लगी है। आरोपी मौके से भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुन आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई से जिला अस्पताल महोबा रेफर किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू उर्फ शत्रुध्न, बाबा उर्फ रंजीत यादव, विश्वनाथ व राज बहादुर निवासी ग्राम पचपहरा के खिलाफ थाना कबरई में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें