कोतवाली क्षेत्र के बीजानगर गांव में दबंगों ने मकान की छत डलवा रहे पीड़ित के यहां पहुंचकर 20 हजार गुंडा टैक्स मंागा। पैसा न देने पर काम बंद कराते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।
बीजानगर गांव निवासी महेश पुत्र गयाप्रसाद ने सोमवार को उपजिलाधिकारी जंग बहादुर यादव को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उसे आवासीय पट्टा किया गया था। पट्टे की भूमि में उसने ईंट गारा से घर बनाया था जो बरसात में गिर गया। किसी तरह मजदूरी करके महेश ने मकान की दीवारें खड़ी कराई।
रविवार को मकान की छत डलवाने के लिए इंतजाम किया गया। तभी दबंगाें ने मौके पर आकर काम बंद करा दिया और 20 हजार रुपये की मांग की। पैसा न देने पर छत न डलने की धमकी देते हुए चले गए। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।