दमदमा मोड़ पर मंगलवार को बाइक और अज्ञात वाहन की सीधी भिड़ंत में बाइक चालक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे
।
ग्राम दमदमा निवासी हेमंत कुुमार राजपूत (32) पुत्र जयपाल राजपूत मंगलवार रात अपने साथी बहादुर पुत्र बसंता के साथ बाइक से जरौली जा रहा था। तभी दमदमा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक हेमंत सड़क पर गिर गया।
हेलमेट न लगाए होने केे कारण सिर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। बहादुर को गंभीर हालत में सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। घायल बहादुर ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली चरखारी में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।