फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र बदमाशों ने युवक से हजारों की नगदी व मोबाइल लूटा

Sun, 15 Apr 2018 11:47 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ में बेटे को छोड़कर बाइक से घर लौट रहे युवक को चार सशस्त्र बदमाशों ने मारपीट कर हजारों की नगदी व मोबाइल लूट ले गए। सूचना पर सीओ और कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंच जांच की। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में सौंप दी है।      
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बगवाहा निवासी राजेंद्र गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद रविवार को अपने बेटे के साथ रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ गया था।
बेटे को ट्रेन में बैठाने के बाद राजेंद्र गुप्ता बाइक से घर लौट रहा था। तभी ग्राम इंदौरा रावतपुरा के बीच रास्ते में पड़ने वाले जंगल के समीप चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा अड़ाकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि  बदमाश जेब में पड़ी 6600 रुपये की नगदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस लूट ले गए।       
लूट का शिकार राजेंद्र ने कोतवाली कुलपहाड़ पहुंच घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी वंश् ानारायण सिंह और कोतवाली प्रभारी मधुसूदन शुक्ल पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंच गए और बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें