फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे की रंजिश में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव नगला अखई में एक युवक को गोली मार दी गई। गर्दन में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से सैफई रेफर किया गया है। घटना की पृष्ठभूमि में मुकदमे की रंजिश बताई जा रही है। घायल के बड़े भाई ने गांव के ही दो मौसेरे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अखई निवासी अमित कुमार लोधी उर्फ टिंकू (28) पुत्र रतीराम रात में घर के बाहर अलाव ताप रहा था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। गोली उसकी गर्दन में पीछे से लगी और आगे से पार हो गई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज और चीख सुनकर परिजन घर से बाहर आए और उसे तुरंत सीएचसी ले गए।
विज्ञापन



उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। अमित के भाई मंसाराम ने गांव के दुर्वेश व उसके मौसेरे भाई श्रीनिवास के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन



पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि आरोपियों ने मुकदमे की रंजिश में भाई को गोली मारी है। पुलिस ने दुर्वेश को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मुकदमे की रंजिश में युवक को गोली मारी, गंभीर
दो मौसेरे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें