फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक में अभद्र कमेंट करने पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। फेसबुक आईडी पर युवती द्वारा अपलोड की गई फोटो में अभद्र व अश्लील कमेंट करने के मामले में थाना पनवाड़ी पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती के परिजनों के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के एक गांव निवासी युवती का फेसबुक पर अकाउंट है। दो दिन पहले उसने अपनी फेसबुक आईडी में अपनी फोटो अपलोड कर दी। जिस पर ग्राम कैथोकर निवासी रामअवतार ने अभद्र व अश्लील कमेंट किया। यह बात युवती ने अपने परिजनों को बताई। जब युवक को ऐसा करने से मना किया गया तो उसके द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। तब परिजनों ने युवती के साथ थाना पनवाड़ी में तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामअवतार के खिलाफ आईटी एक्ट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी बलजीत सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। फेसबुक और वाट्सएप पर अभद्र व अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फेसबुक में अभद्र कमेंट करने पर युवक पर रिपोर्ट
- युवती की अपलोड फोटो में कमेंट का विरोध करने पर दी धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें