फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में पति, पत्नी ने खाया जहर, दोनों की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। थाना पनवाड़ी के ग्राम छतेसर में घरेलू विवाद को लेकर पति ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ती देख पत्नी ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। एक अन्य घटना में महिला ने किसी बात को लेकर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ग्राम छतेसर निवासी अंगद (32) पुत्र श्री किशन का घर पर पत्नी अंजना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी से नाराज अंगद ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख पत्नी के होश उड़ गए। इसके बाद अंजना ने भी जहर खा लिया। घर पहुंचे परिजन दोनों की हालत बिगड़ी देख सन्न रह गए। दोनों को आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. यतेंद्र पुरवार ने बताया कि पीड़ित के पास बाहर जाने के पैसे नहीं थे। सभी ने उसकी मदद की। उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार हुआ है। इसी तरह एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचपहरा निवासी सुखदेवी (45) पत्नी रामपाल ने रविवार को किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर महिला ने जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजन आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


- परिजनों द्वारा गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
- एक अन्य घटना में महिला ने जहर खाकर जान देने का किया प्रयास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें