कबरई महोबा। थाना कबरई के ग्राम रैवारा में खेत में काम करते समय एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। मृतक पर इलाहाबाद बैंक कबरई से किसान क्रेडिट कार्ड का 1.70 लाख रुपये कर्ज था।
ग्राम रैवारा निवासी कामता यादव (27) पुत्र मुन्नीलाल (10) बीघा भूमि का काश्तकार था। वह खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। कई वर्षों से खेती में सही उपज न होने पर उसने दो वर्ष पहले इलाहाबाद बैंक कबरई से किसान क्रेडिट कार्ड पर 1.70 लाख रुपये कर्ज ले लिया था। शुक्रवार की रात कामता खेतों पर काम कर रहा था तभी खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना आसपास के किसानों द्वारा पुलिस व परिजनों को दी गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी माधुरी का रो रोकर बुरा हाल है। पति की मौत से अब उस पर दो बच्चों अर्पिता (4) व बउआ (1) की परिवरिश की चिंता सता रही है। उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुुमार का कहना है कि करंट से मौत होने की सूचना मिली नहीं है। राजस्व टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान की मौत
- खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आया किसान
- किसान इलाहाबाद बैंक से केसीसी का था 1.70 लाख रुपये का कर्ज