फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ से फिसलकर अधेड़ और छत से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शौचक्रिया के लिए गए अधेड़ की पहाड़ से फिसलकर नीचे गिरने से मौत हो गई वहीं एक महिला छत से गिरकर मौत का शिकार बन गई। दोनों घटनाओं में परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
कस्बा चरखारी के मोहल्ला चिंतेपुरा निवासी परमलाल (55) रविवार की सुबह शौचक्रिया के लिए मोहल्ले के बगल में स्थित पहाड़ में शौचक्रिया के लिए गया था। पहाड़ की ऊंचाई से पैर फिसल जाने से वह नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान परमलाल की मौत हो गई। घटना से अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना शहर के मोहल्ला नयापुरा नैकाना में घटी। यहां की निवासी चंपी (65) पत्नी भगराज रविवार की सुबह किसी कार्य से छत पर गई थी। तभी छत से उतरते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए। घटना से बाद से मोहल्ले में मातम का माहौल रहा।
पहाड़ से फिसलकर अधेड़ और छत से गिरकर महिला की मौत
- अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं
- घटनाओं से परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें