फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने दो छात्राओं को मारी टक्कर, घायल

Mon, 23 Jan 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
डडौर-कंसा जा रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूल से घर लौट रहीं दो छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्राओं को गंभीर चोटें लगी हैं। दोनों का स्वास्थ्य केंद्र रत्ती में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर बाद डडौर से कंसा जा रही एक कार ने स्कूल से घर जा रही छात्राओं को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक और एक अन्य सवार कार सहित मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। लोगों ने घायल छात्राओं रियांशु और  मृदुला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रत्ती पहुंचाया। उधर, एसएचओ बल्ह संजीव सूद ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें