चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली के एसआई स्वतंत्र कुमार ने हमराही सिपाहियों के साथ कबूतरा डेरा स्वासामाफ से संजय पुत्र हरी कबूतरा को अवैध एक नाली बंदूक 12 बोर देशी व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी के मामले में वांछित चल रहे नीरज अहिरवार निवासी गुढ़ा चरखारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है। ब्यूरो
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल