फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
 उतरौला कोतवाली क्षेत्र के पिपरी कोल्हुई गांव तथा बजाज चीनी मिल इटईमैदा के पास बलरामपुर मार्ग पर दो सड़क दुर्घटनाएं हुई। दोनों हादसों में एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पिपरी कोल्हुई गांव के पास दो बाइकों की आमन-सामने भिंड़त हो गई। प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली अवधेश कुमार राय ने बताया कि घटना में ग्राम तख्तरवा के मजरा प्रधानडीह निवासी धर्मराज (38) की गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई है।

दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक घायल की हालत गंभीर है। दूसरी घटना बजाज चीनी मिल इटईमैदा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंपो ने गालिबपुर निवासी सुरेश (40) को ठोकर मार दिया।
विज्ञापन


घटना में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरेश को सीएचसी श्रीदत्तगंज में भर्ती कराया गया है। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार शुक्ल ने बताया कि इलाज किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें