महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में जहां मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं दो बाइकों की भिडंत में चार युवक लहूलुहान हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कस्बा श्रीनगर निवासी मुन्ना 25 पत्नी सुनील ट्रैक्टर का चालक है। रविवार की रात चालक दो मजदूरों के साथ ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरकर पिपरा गांव के पास चल रहे सड़क निर्माण के लिए लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। जिससे चालक मुन्ना व मजदूर राजकुमार 23 पुत्र छविलाल, संतोष 20 पुत्र दुलीचंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए। आसपास से गुजरे लोगों ने घायलों को बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत में सुुधार बताया जा रहा है। दूसरी घटना कानपुर-सागर हाइवे में रेलवे क्रासिंग के समीप घटी। बिलवई निवासी राहुल (21) पुत्र भान राजपूत अपने साथी देशराज (23) व चंदू (26) के साथ बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक से भिडंत हो गई। जिससे एक बाइक में सवार राहुल, देशराज व चंदू गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरे बाइक में सवार ग्राम भंडरा निवासी सुरेंद्र को कम चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
ट्रैक्टर ट्राली पलटने व हादसे में सात घायल