फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे का ताला तोड़कर हजारों की संपति उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। नगर के कटोरिया मुहाल में एक घर में घुसकर बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी गोदरेज की अलमारी से सोने चांदी के जेवरात और 14 हजार रुपये नगदी पार कर ली और फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली कुलपहाड़ में दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुुट गई हैं।
कस्बे के मोहल्ला कटवरिया पुरा निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र वीडी राजपूत के घर में घुसकर चारों ने गोदरेज में रखे 14 हजार रुपये नगदी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल चोरी कर ली और फरार हो गए। सुबह परिजनों के जागने पर कमरे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज से सोना-चांदी और नगदी गायब थी। परिजन शोर-शराबा करने लगे। इसके बाद मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित उपेंद्र सिंह ने घटना की तहरीर कोतवाली कुलपहाड़ में दे दी है। इससे दन पहले कस्बे के ही अधिवक्ता मोतीलाल राजपूत के मकान में घ़ुसकर बदमाशों ने हजारों रुपये की चोरी कर दी थी लेकिन पुलिस आजतक इसका खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मोहल्ला कुल्लाई पहाड़िया निवासी मनोज की मोटर साइकिल शंकर पेट्रोल पंप के पास रखी थी और बाइक चालक अपने खेत में काम कर रहा था। तभी बदमाशों ने मोटर साइकिल गायब कर दी।
कमरे का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति उड़ाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें