फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू माफिया ने एसडीएम व नायब तहसीलदार से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। अवैध परिवहन की सूचना पर जांच करने गए एसडीएम कुलपहाड़ और नायब तहसीलदार द्वारा ट्रैक्टर पकड़े जाने से नाराज बालू माफिया ने अफसरों से अभद्रता कर दी। इतना ही नही कोतवाली लाते समय आरोपी ने भागने के प्रयास में कस्बे के अंदर अल्टो कार दौड़ा दी, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया। नायब तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
नायब तहसीलदार लखनलाल राजपूत को सूचना मिली थी कि कुछ ट्रैक्टर अवैध खनन कर बालू भरकर ले जा रहे है। सूचना पर नायब तहसीलदार ने एसडीएम जंगबहादुर सिंह को सूचना दी। सोमवार की दोपहर एसडीएम और नायब तहसीलदार चेकिंग के लिए निकले। तभी पनवाड़ी की ओर से सतारी पुलिया के पास तेज गति से बालू से भरकर आ रहे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान महुआ इटौरा निवासी मदन पाल सिंह चार पहिया अल्टो कार को प्रशासनिक गाड़ी के बीच में लगाकर लहराता हुआ चलने लगा। विरोध करने पर मदनपाल ने उपजिलाधिकारी व उनके चालक हीरालाल तथा नायब तहसीलदार के साथ अभद्रता की। माफिया ने नायब तहसीलदार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उपजिलाधिकारी आल्टो कार समेत आरोपी को कुलपहाड़ ला रहे थे तभी उसने अपनी गाड़ी बस्ती के अंदर दौड़ा दी। बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाली पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को जल संस्थान के सामने से पकड़ लिया। थाने में भी अभद्रता का दौर जारी रहा। वहीं कुलपहाड़ पुलिस आरोपी की आवभगत में लगी रही। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने पर नायब तहसीलदार की तहरीर पर कोतवाली कुलपहाड़ में आरोपी मदनपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले भी अधिकारियों के साथ बालू माफियाओं द्वारा अभद्रता व दबंगई की घटनाएं हो चुकी है।
बालू माफिया ने एसडीएम व नायब तहसीलदार से की अभद्रता
- नायब तहसीलदार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
- कोतवाली लाते समय माफिया ने बस्ती के अंदर दौड़ाई गाड़ी, घेराबंदी कर पकड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें