कबरई (महोबा)। महिला द्वारा घर के अन्य सभी सदस्यों के सोते समय घर का जेवर व नकदी लेकर भाग जाने की तहरीर पुत्र ने थाना कबरई में दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम मोचीपुरा निवासी राम कुमार पुत्र शिवकुमार प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वो लोग तीन भाई है। मां की मृत्यु हो जाने के बाद पिता ने दूसरी शादी सुमेरपुर हमीरपुर के ग्राम विदोखर की शकुंतला से कर ली थी, जिसकी तीन पुत्रियां है । उनकी सौतेली मां तीनों भाइयों से ईर्ष्या रखती है। 12 मई को उसकी शादी तय हो चुकी है शादी के लिए नकद 80 हजार तथा जेवर आदि का प्रबंध किया था। सुबह 3 बजे उनकी सौतेली मां उठी और शादी के लिए खरीदा गया जेवर व 80 हजार की नकदी लेकर गायब हो गई। परिजनों ने थाने में हंगामा काटते हुए महिला की बरामदगी की मांग की है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
घर से नगदी व जेवर लेकर भागी महिला