खरेला (महोबा)। थाना खरेला के ग्राम पाठा में एक महिला की आग से जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ग्राम पाठा निवासी उमा (30) पत्नी खेमचंद्र कुशवाहा सोमवार की शाम घर पर थी। तभी वह आग की चपेट में आ गई। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़े और किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक महिला बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते इससे पहले उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ब्यूरो
आग से जलकर महिला की संदिग्ध मौत