दो पक्षों में हुई मारपीट, महिला घायल
चरखारी (महोबा)। मां मदारन देवी मंदिर प्रांगण में बकरा की बलि चढ़ाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट होने से एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चरखारी कोतवाली क्षेत्र के मदारन देवी मंदिर में शुक्रवार को कुछ लोगों द्वारा बकरे की बलि चढ़ाई जा रही थी। तभी दो पक्षों में मारपीट होने लगी। जिससे मंदिर में मौजूद भक्तों में भगदड़ मच गई। ग्राम गौरहारी के बृजकिशोर ने मान्यता पर बकरा की बली चढाई वही कबरई थाना के ग्राम डहर्रा के नौनी सिंह आदि ने भी बकरा की बलि चढाई। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिससे गौरहारी निवासी महिला रागिनी घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को शांत कराते हुए जांच पड़ताल की।