महोबा। शहर में एक बजरंग दल कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी है। कार्यकर्ता की मौत की खबर मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा।
शहर की एसपी आवास के पीछे स्थित कांशीराम कालोनी निवासी राहुल (25) का कालेेनी के ही कुछ युवकों से विवाद चल रहा थास। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे कार्यकर्ता का शव कालोनी के समीप स्थित पहाड़ी पर मिला। राहुल के परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्यकर्ता की मौत की खबर फैलते ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं की जिला अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई।
कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और तत्काल घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के परिजनों ने कालोनी में रह रहे कुछ युवकों पर जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हंगामा काट रहे कार्यकर्ताओं को जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बजरंग दल कार्यकर्ता की संदिग्ध हालत में मौत, हंगामा
- रंजिशन जहर खिलाकर मार डालने का परिजनों ने लगाया आरोप
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा काट रहे लोगों को कराया शांत