फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमला, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा में पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने एक युवक पर राइफल से गोली चला दी। हालांकि गोली युवक के बगल से निकल गई, जिससे वह बाल बाल बच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम छिकहरा निवासी सुरेश कुमार पुत्र लल्लू पाल शनिवार की रात घर पर था। तभी घर से बाहर से गाली गलौज की आवाज सुनाई दी। जब सुरेश बाहर निकला तो दरवाजे पर गाली गलौज करने से मना किया। विरोध करने पर एक दबंग ने हाथ में लिए राइफल से युवक पर गोली चला दी। गोली मकान की दीवार पर लगी। युवक बाल बाल बच गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बलवान, सीतारामव संभू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमला, तीन लोगों पर रिपोर्टयुवक पर जानलेवा हमला, तीन लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें