फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से झुलसी महिला की मौत
विज्ञापन

भरतकूप। खाना बनाते समय गैस चूल्हे से लगी आग से झुलसी महिला की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
भरतकूप चौकी क्षेत्र के ग्राम रौली कल्याणपुर में गुरुवार की दोपहर को मेघा (30) पत्नी आशुतोष शुक्ला घर में गैस चूल्हे से खाना बना रही थी। तभी गैस पाइप में लीकेज होने पर अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने पर महिला ने शोर मचाया तो परिजनों ने आननफानन आग बुझाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज को ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना की जानकारी मृतका के मायका महोतरा अतर्रा में परिजनों को मिलने पर कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतका के एक पुत्र है। इस घटना को लेकर अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों व परिजनों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें