श्रीनगर महोबा। ढुडइयन पहाड़ में खनन कार्य करते समय अचानक श्रमिक पत्थर के साथ 200 फीट गहरी खदान में नीचे जा गिरा। श्रमिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची 100 डायल और थाना श्रीनगर पुलिस ने खाई से बाहर निकालकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम ढुडइयन निवासी गोविंद दास (40) पुत्र लल्लू विश्वकर्मा मंगलवार को ढुडइयन पहाड़ में काम कर रहा था। पहाड़ में ब्लास्टिंग के बाद टूटे पत्थरों को लोहे की सब्बल से नीचे खिसका रहा था। तभी पत्थर पर जोर से ताकत लगाने के कारण वह पत्थर के साथ ही 200 फीट नीचे खदान जा गिरा। खून से लथपथ होने कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आस पास पहाड़ों में चल रहा कार्य बंद हो गया।
दो सौ फीट नीचे खदान में गिरने से श्रमिक की मौत