फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/अजनर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे सिर में चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरिया निवासी रमेश (26) पुत्र नाथूराम के भाई की 26 अप्रैल को शादी है। वह भाई के शादी के कार्ड रिश्तेदारी में बांटकर शुक्रवार को गांव लौट रहा था। तभी पुरवा से ग्राम टिकरिया जाते समय रास्ते में नहर कोठी अजनर के पास एक चार पहिया कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत खाई में जा गिरा और बेहोश हो गया।

सिर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची यूपी 100 डायल ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पहुंचाया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना में शुक्रवार को कबरई निवासी इकराम (48) अपनी पत्नी सलीमन (45) के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में बाइक फिसल जाने के कारण पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के मोहल्ला रायकोट निवासी छन्नू (55) बाइक की टक्कर से घायल हो गया। इमिलिया निवासी मीना (24) पत्नी घनश्याम अपने भाई के साथ बाइक से अपने गांव सालट जा रही थी। ब्रेकर में बाइक असंतुलित होने के कारण महिला गिरकर घायल हो गई। थाना अजनर के ग्राम स्यावन यादवेंद्र (30) बाइक से गिरकर घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें