बेलाताल (महोबा)। सिलिंडर से खाना बनाते समय लीकेज सिलिंडर में अचानक आग लग जाने से खाना बना रही युवती झुलस गई। युवती की चीख-पुकार सुनकर माता-पिता और भाई ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई लगने की खबर फैलते ही मोहल्ले वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग बुझाने के चक्कर में परिवार के चारों लोग बुरी तरह झुलस गए। परिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल में भर्ती कराया गया। आग बुझाते समय पिता बुरी तरह झुलस जाने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
कस्बे के मोहल्ला मऊपुरा निवासी क्रांति अहिरवार 18 घर पर गैस सिलिंडर से खाना बना रही थी। सिलिंडर लीकेज होने के कारण उसमें आग लग गई। जिससे आग की लपटों से युवती झुलस गई। क्रांति की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े और आनन फानन में आग बुझाने में झुट गए। युवती की आग बुझाने में माता-पिता और भाई झुलस गए। मोहल्ले वालों की मदद से सिलिंडर में पानी और बालू डालकर आग बुझाई।
सिलिंडर की आग से झुलसी क्रांति अहिरवार, भाई दीनदयाल, मां राजकुमारी और पिता रामेश्वर अहिरवार भी झुलस गए। आग से झुलसे चारों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल में भर्ती कराया गया। जहां पर रामेश्वर अहिरवार की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
सिलिंडर में आग लगने से मां-बेटी समेत चार लोग झुलसे
-पिता की हालत नाजुक होने पर मेडिकल झांसी भेजा