महोबा। कस्बा खन्ना के एक गांव में घर के दरवाजे सो रही किशोरी से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट करने के दौरान चीख पुकार सुनकर पिता जाग गया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। थाना पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता के पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
कस्बा खन्ना के एक गांव निवासी 10 वर्षीय किशोरी 15 अप्रैल की रात गर्मी होने की वजह से घर के दरवाजे पर पिता के पास सो रही थी। रात में गांव का ही दबंग युवक वहां आ गया और किशोरी को सोते समय खींचकर ले जाने लगा। चिल्लाने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर पिता उठ गया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। मंगलवार को पिता ने पुत्री के साथ थाना खन्ना पहुंचकर घटना की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल की बात कहते हुए टरका दिया। बुधवार को पिता ने एसपी स्वामीनाथ को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।